जिस फिल्म के आधार पर ट्वीट था,उसे 38 साल से देख रहे लोग, लेकिन मुझे जेल में डाल दिया गया", कोर्ट में जमानत के लिए जुबैर की दलील
जिस फिल्म के आधार पर ट्वीट था,उसे 38 साल से देख रहे लोग, लेकिन मुझे जेल में डाल दिया गया", कोर्ट में जमानत के लिए जुबैर की दलील Report by Kamran -12/jul/2022 , at 12.50 जुबैर की ओर से दलील दी गई कि सरकार के पास शक्ति है कि ट्विटर से शिकायत करके ज़ुबैर का ट्वीट हटवा देती , लेकिन आज तक वो ट्वीट पब्लिक डोमेन में है. इससे दंगा भड़क सकता है तो क्यों सरकार ये ट्वीट ट्विटर से शिकायत करके नहीं हटवाया? जुबैर के वकील क्या बोले... फैक्ट-चेकर मोहम्मद जुबैर की जमानत अर्जी पर आज पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई हो रही है। जुबैर की तरफ से वृंदा ग्रोवर पैरवी कर रही हैं। उन्होंने कोर्ट में कहा कि मैं एक फ़ैक्ट चैकर हूं , मैं पत्रकार हूं । मेरा काम है झूठी ख़बरों को फ़ैक्ट चेक करना। मेरे काम कुछ लोगों को बुरे लग सकता हैं । मैंने 2018 में ट्वीट किया है और मैंने ये ट्वीट किया है इस बात से मैं पीछे नहीं हट रहा। इंडियन एक्सप्रेस में भी छपी ये इमेज ये ट्वीट 1983 में बनाई गई ऋषिकेश मुखर्जी की एक फ़िल्म से लिया गया है। ये फ़िल्म आज भी देखी जा सकती है, उस पर रोक नहीं। उस फ़िल्म को देखने पर रोक नहीं है पर मुझ...