रींगस में घने कोहरे के कारण कार चालक ने लगाया ब्रेक, पीछे से आ रही कार और बस समेत 3 वाहन आपस में भिड़े
रींगस में घने कोहरे के कारण कार चालक ने लगाया ब्रेक, पीछे से आ रही कार और बस समेत 3 वाहन आपस में भिड़े By Rahul manohar Date 29/12/2023 जयपुर। सीकर जिले में लोगों के लिए कोहरा इन दोनों जी का जंजाल बना हुआ है। शहरी इलाके में भारी कोहरे के कारण गाड़ियां रेंगती हुई नजर आई। वहीं, कई इलाकों में कोहरे के कारण दुर्घटना भी घटित हुईं। जिले रींगस इलाके में कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम होने के कारण तीन वाहन आपस में भीड़ गए। शब्बीर खान ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 के सीमारला मोड पर अल सुबह घने कोहरे की वजह से तीन वाहन एक के बाद एक आपस में टकरा गए। हादसे में कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो हो गए। इस दौरान जब स्थानीय लोगों को जानकारी मिली तो घायलों को गंभीर अवस्था में एंबुलेंस की सहायता से रींगस कस्बे के ही निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घने कोहरे में अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा जानकारी के अनुसार आगे चल रही कार के घने कोहरे की वजह से अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे चल रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी दोनों कारों की टक्कर के पश्चात पीछे से आ रही निज...