राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या

 राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या

Date - 06/11/2023
By Kamran Akmal 



सुरक्षा गार्ड ने क्रॉस फायर किया।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार को राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। श्यामनगर इलाके में कुछ लोगों ने फायरिंग की थी। इस दौरान सुखदेव सिंह को गोली लगी।

उन्हें तत्काल मानसरोवर स्थित मेट्रो मास अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

सुखदेव सिंह हत्याकांड में हमले के दौरान सुरक्षा गार्ड ने क्रॉस फायर किया। इस क्रॉस फायर में एक हमलावर नवीन सिंह शेखावत की भी मौत हो गई।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद एक फोन को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। जो घटनाक्रम के दौरान टेबल पर रखा है।

दरअसल इस फोन को गोली चलने के बाद भी शूटर्स को गोगामेड़ी के घर ले जाने वाला युवक नवीन शेखावत नहीं अपने साथ ले जाकर ही बाहर की ओर भागता है।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्याकांड को लेकर राजपूत समाज में रोष है। इसके बाद राजपूत समाज के लोग धरने पर बैठे। वहीं जयपुर के खातीपुरा व्यापारमंडल की ओर से बंद किया गया।

श्री राजपूत करणी सेना के राजस्थान अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में दिनदहाड़ें हत्या से पूरा राजपूत समाज आक्रोशित है।

जयपुर में प्रदेश और देशभर से राजपूत नेताओं पहुंच रहे हैं। जयपुर समेत पूरे राजस्थान में बुधवार को बंद का आह्वान किया गया है।

और पढ़ें....



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मोरो पंचायत के रतनपुरा गांव के हर घर की बेटी दहशत में जब बाप बना हतियारा !!

चुनाव सुधारों की गाड़ी अपने निर्धारित समय से लेट चल रही है

रूप सिंह का लालसोट भाजपा प्रत्याशी के लिए जमीनी संघर्ष