मूसेवाला की हत्या: कांग्रेस ने मांगा पंजाब CM का इस्तीफा, भाजपा ने केजरीवाल को ठहराया जिम्मेदार
मूसेवाला की हत्या: कांग्रेस ने मांगा पंजाब CM का इस्तीफा, भाजपा ने केजरीवाल को ठहराया जिम्मेदार Punjab News, Chandigarh, Sidhu Moosewala: बाजवा ने ट्वीट करते हुए कहा कि एक एक होनहार नौजवान सिद्धू मूसेवाला की इस तरह गोली मारकर हत्या पंजाब की कानून व्यवस्था कि स्थिति को उजागर करती है। इस घटना के बाद सीएम मभगवंत मान को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए नई दिल्ली: पंजाबी इंडस्ट्री के फेमस गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की रविवार को अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या (Sidhu Moosewala Murder) कर दी। पंजाब में हैरान करने वाले इस हत्याकांड के बाद कांग्रेस ने प्रदेश में मौजूदा कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे की मांग की। पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि सिंगर मूसेवाला की हत्या पंजाब की कानून व्यवस्था को उजागर करती है। बाजवा ने ट्वीट करते हुए कहा कि एक एक होनहार नौजवान सिद्धू मूसेवाला की इस तरह गोली मारकर हत्या पंजाब की कानून व्यवस्था कि स्थिति को उजागर करती है। इस घटना के बाद सीएम मभगवंत मान को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि उ...