पानी की किल्लत से हाहाकार; दिल्ली ने हरियाणा को 2 वीक में तीसरी बार भेजा आपात संदेश, जानें वजह
पानी की किल्लत से हाहाकार; दिल्ली ने हरियाणा को 2 वीक में तीसरी बार भेजा आपात संदेश, जानें वजह
दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में पानी की किल्लत को रोकने के लिए हरियाणा सरकार को यमुना नदी में अतिरिक्त पानी छोड़ने संबंधी एक आपात संदेश भेजा है।
राजधानी दिल्ली में बढ़ती गर्मी के बीच पानी की किल्लत भी बढ़ती ही जा रही है। दिल्ली में पानी की किल्लत के मद्देनजर
अरविंद केजरीवाल की सरकार और हरियाणा के बीच तकरार भी बढ़ती दिख रही है। दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में पानी की किल्लत को रोकने के लिए हरियाणा सरकार को यमुना नदी में अतिरिक्त पानी छोड़ने संबंधी एक आपात संदेश भेजा है।

यहां गौर करने वाली बात यह है कि दिल्ली सरकार ने हरियाणा को दो सप्ताह में तीसरी बार यह संदेश भेजा है। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि हरियाणा नदी में कम पानी छोड़ रहा है, जिसके चलते वजीराबाद जलाशय में जल स्तर कम होकर 671.80 फुट रह गया है, जबकि सामान्य स्तर 674.5 फुट है।
दिल्ली के कई इलाकों में पानी की किल्लत हो सकती है, क्योंकि गर्मी लगातार बढ़ती ही जा रही है और बारिश का भी कोई पूर्वानुमान नहीं है. यही वजह है कि केजरीवाल सरकार पानी की किल्लत को दूर करने के लिए लगातार कोशिश करती दिख रही है।
#दिल्ली, #अरविदकेजरीवाल
#एमसीडी

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें