मूसेवाला की हत्या: कांग्रेस ने मांगा पंजाब CM का इस्तीफा, भाजपा ने केजरीवाल को ठहराया जिम्मेदार

 मूसेवाला की हत्या: कांग्रेस ने मांगा पंजाब CM का इस्तीफा, भाजपा ने केजरीवाल को ठहराया जिम्मेदार




Punjab News, Chandigarh, Sidhu Moosewala: बाजवा ने ट्वीट करते हुए कहा कि एक एक होनहार नौजवान सिद्धू मूसेवाला की इस तरह गोली मारकर हत्या पंजाब की कानून व्यवस्था कि स्थिति को उजागर करती है। इस घटना के बाद सीएम मभगवंत मान को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए
 
नई दिल्ली: पंजाबी इंडस्ट्री के फेमस गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की रविवार को अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या (Sidhu Moosewala Murder) कर दी। पंजाब में हैरान करने वाले इस हत्याकांड के बाद कांग्रेस ने प्रदेश में मौजूदा कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे की मांग की। पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि सिंगर मूसेवाला की हत्या पंजाब की कानून व्यवस्था को उजागर करती है।
बाजवा ने ट्वीट करते हुए कहा कि एक एक होनहार नौजवान सिद्धू मूसेवाला की इस तरह गोली मारकर हत्या पंजाब की कानून व्यवस्था कि स्थिति को उजागर करती है। इस घटना के बाद सीएम मभगवंत मान को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि उन्हीं के पास गृह मंत्रालय का प्रभार है। उन्होंने कहा कि उन्हें एक स्पष्टीकरण भी देना चाहिए कि हमले से ठीक एक दिन पहले उनकी सुरक्षा को किस आधार पर वापस ले लिया गया था।

नेता विपक्ष ने गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को एक राजनीतिक हत्या करार देते हुए कहा कि जब तक दोषियों को सलाखों के पीछे नहीं डाल दिया जाता तब तक वह चैन से नहीं बैठेंगे।

मूसेवाला के गांव जाएंगे प्रताप सिंह बाजवा
बाजवा ने अपने एक ट्वीट में बताया कि मैं कल उनके परिवार से मिलने उनके गांव जा रहा हूं और हम तब तक शांत नहीं बैठने वाले जब तक इस राजनीतिक हत्या के पीछे शामिल लोगों को पकड़ा नहीं जाता और उन्हें जेल की सलाखों के पीछे नहीं डाला जाता।

पिछले साल दिसंबर महीने में सिद्धू मूसेवाला कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। रविवार शाम को वह अपने गांव जा रहे थे। मानसा में कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। यह घटना ऐसे समय पर हुई जब पंजाब पुलिस द्वारा 424 लोगों के साथ मूसेवाला की सुरक्षा एक दिन पहले ही घटा दी गई थी।


मूसेवाला की हत्या के बाद कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए लिखा- सिद्धू मूसेवाला की दिन दहाड़े हत्या से गहरा सदमा लगा। पंजाब और दुनिया भर के पंजाबियों ने एक प्रतिभाकारी कलाकार को खो दिया है, जो लोगों की नब्ज को महसूस कर सकता था। उनके प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को ठहराया जिम्मेदार
भाजपा ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ‘रिमोट कंट्रोल’ के जरिये पंजाब में शासन कर रहे हैं। पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने आज मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी।एक दिन पहले ही उनकी सुरक्षा हटा दी गई थी।

संबित पात्रा ने लगाए ये आरोप
यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि गोपनीय सूची, जिसमें उन लोगों के नाम थे जिनकी सुरक्षा हटा दी गई है, को सार्वजनिक कर दिया गया। पात्रा ने कहा, ‘‘इस तरह से, यह हत्यारों के लिए एक खुला आमंत्रण है कि आप अपने काम को अंजाम दे सकते हैं…अरविंद केजरीवाल इस हत्या के लिए जिम्मेदार हैं।’’

इसी संवाददाता सम्मेलन में भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल और आप नेता राघव चड्ढा क्रमश: 90 और 45 बंदूकधारियों के साथ यात्रा करते हैं लेकिन उन्होंने एक लोकप्रिय पंजाबी गायक की सुरक्षा वापस ले ली। मूसेवाला (27) पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पिछले साल कांग्रेस में शामिल हुए थे।










टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मोरो पंचायत के रतनपुरा गांव के हर घर की बेटी दहशत में जब बाप बना हतियारा !!

चुनाव सुधारों की गाड़ी अपने निर्धारित समय से लेट चल रही है

रूप सिंह का लालसोट भाजपा प्रत्याशी के लिए जमीनी संघर्ष