सालों से इंतजार के बाद पाकिस्तानी युवती शादी करने भारत पहुंची

सालों से इंतजार के बाद पाकिस्तानी युवती शादी करने भारत पहुंची




Date - 05/11/2023
By Kamran Akmal 

पिछले पांच साल से अपने भारतीय मंगेतर से शादी का इंतजार कर रही जावरिया खानुम वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान से भारत पहुंच गई हैं। उनके मंगेतर समीर खान ने वाघा बॉर्डर पर फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।
जैसे ही जावरिया ने भारत की धरती पर कदम रखा, उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया। कहा कि पांच साल बाद उनका सपना था आज पूरा होने जा रहा है।

बता दें की कराची की रहने वाली 21 वर्षीय जावरिया खानुम का इससे पहले दो बार वीजा कैंसिल हो चुका था। जिस के कारण वह भारत नहीं आ पा रही थीं। इस कारण दूल्हा समीर खान और जावरिया, दोनों के परिवार काफी टेंशन में थे। 

जानकारी के मुताबिक, जावरिया खानुम को भारत का 45 दिन का वीजा दिया गया है। जावरिया की शादी कोलकाता निवासी समीर खान संग तय हुई थी।
शादी की तारीख भी तय हो गई। लेकिन जब जावरिया ने भारत आने के लिए वीजा अप्लाई किया तो वह कैंसिल हो गया। इससे परिवार वाले काफी हताश हो गए। और अब भारत आ चुकी है दोनों की शादी होने वाली है। 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मोरो पंचायत के रतनपुरा गांव के हर घर की बेटी दहशत में जब बाप बना हतियारा !!

चुनाव सुधारों की गाड़ी अपने निर्धारित समय से लेट चल रही है

रूप सिंह का लालसोट भाजपा प्रत्याशी के लिए जमीनी संघर्ष