DMK के संस्थापक और तमिल अभिनेता विजयकांत का निधन ,PM मोदी ने जताया दुख।
DMK के संस्थापक और तमिल अभिनेता विजयकांत का निधन ,PM मोदी ने जताया दुख।
चेन्नई के अस्पताल के मुताबिक़ 71 साल के विजयकांत कोविड19 से संक्रमित थे।
अस्पताल की प्रेस रिलीज़ के मुताबिक़ बताया गया कि विजयकांत निमोनिया के कारण भर्ती हुए थे और उनको वेंटिलेटरी सपोर्ट पर रखा गया था। सांस लेने में ज्यादा परेशानी होने के कारण उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था।मेडिकल स्टाफ की कई कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका वहीं 28 दिसंबर 2023 की सुबह उनका निधन हो गया।
इससे पहले डीएमडीके ने बयान जारी कर कहा था कि विजयकांत कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। सांस लेने में तकलीफ़ के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।
पीएम मोदी ने X पर लिखे और साथ में एक फ़ोटो भी शेयर किए पीएम मोदी कहते हैं तिरु-विजयकांत जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ। तमिल फिल्म जगत के एक दिग्गज, उनके करिश्माई प्रदर्शन ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया।
एक राजनीतिक नेता के रूप में, वह सार्वजनिक सेवा के प्रति गहराई से प्रतिबद्ध थे, जिसने तमिलनाडु के राजनीतिक परिदृश्य पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ा। उनका निधन एक खालीपन छोड़ गया है जिसे भरना मुश्किल होगा।
वह एक घनिष्ठ मित्र थे और मैं वर्षों से उनके साथ अपनी बातचीत को याद करता हूँ। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, प्रशंसकों और असंख्य अनुयायियों के साथ हैं। ॐ शांति।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें