गोगामेड़ी की हत्याकांड के शूटरों की गिरफ्तारी पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

 

गोगामेड़ी की हत्याकांड के शूटरों की गिरफ्तारी पुलिस ने किया बड़ा खुलासा




Date 10/12/2023

By Kamran Akmal 

दिल्ली पुलिस ने रविवार को कहा कि जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को कथित तौर पर गोली मारने वाले दोनों व्यक्ति भागने के दौरान चंडीगढ़ के एक होटल में फर्जी आईडी पर ठहरे थे। सूत्रों ने कहा कि दोनों हमलावरों जयपुर के रोहित राठौड़ और हरियाणा के महेंद्रगढ़ के नितिन फौजी ने देश से भागने की योजना बनाई थी। 


गोगामेड़ी हत्याकांड में पुलिस की छानबीन जारी है। इसे लेकर Jaipur City Police Commissioner ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। जिसमें बताया कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के दोनों शूटरों सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राजस्थान पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से इस मामले में शूटर रोहित राठौड़ और नितिन फौजी के साथ उनके सहयोगी उधम सिंह को चंडीगढ़ से दबोचा है रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार देर रात पकड़ा गया है । 


जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने रविवार को दोपहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद पुलिस की टीमें लगातार बदमाशों के पीछे लग गईं थीm एसआईटी से मिले इनपुट और आरोपियों के रूट मैप का पता चला। आरोपी डीडवाना से पहले हिसार गए।


उन्होंने कहा कि, एक तरफ जहां आरोपी कहां रहते हैं इसकी जानकारी ली और दूसरी ओर उनकी खोज भी जा रही है। उधर आरोपी हरियाणा की ओर भागते हुए हिसार पहुंच गया था । लेकिन दिल्ली स्पेशल पुलिस टीम ने हिसार से हमारी मदद कीया। फिर रियल टाइम लोकेशन मिलने के बाद हमने आरोपियों को हिरासत में लिया। हमने अपनी जांpच शुरू कर दी है। हमने रामवीर जाट की आठ दिन की पुलिस हिरासत ले ली है। यह पहला स्टेप है। दूसरे स्टेप में मुख्य साजिशकर्ता को ट्रैप किया जाएगा । 


और पढ़ें....

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मोरो पंचायत के रतनपुरा गांव के हर घर की बेटी दहशत में जब बाप बना हतियारा !!

चुनाव सुधारों की गाड़ी अपने निर्धारित समय से लेट चल रही है

रूप सिंह का लालसोट भाजपा प्रत्याशी के लिए जमीनी संघर्ष