भूदोली सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी व पूर्व सरपंच पति सहित 3 अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
भूदोली सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी व पूर्व सरपंच पति सहित 3 अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
परिवादी को जान से मारने सहित एससी एसटी का मुकदमा लगाने की दी धमकी, कोर्ट इस्तगासे से सदर थाने में करवाया मामला दर्ज
नीमकाथाना। भूदोली में फर्जी दस्तावेज तैयार कर नामांतरण खुलवाने सहित री रजिस्ट्री करवाने के आरोप में 7 जनों पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया हैं। परिवादी संजय कुमार जांगिड़ ने इस्तगासे से सदर थाने में मामला दर्ज करवाया हैं।
मामले के मुताबिक परिवादी के पिता ने पंजीकृत विक्रय पत्र पर भूदोली नीमकाथाना रोड़ पर एक भूखण्ड 727.77 वर्गगज खरीदा था। साढ़े तीन लाख रूपये देकर भूखंड मालिक संदीप अग्रवाल पुत्र मदनलाल अग्रवाल को देकर 2012 में कब्जा लिया था जो आज तक काबिज हैं।
जिसके बाद परिवादी की पत्नी विनोद देवी के नाम कब्जा दे दिया। परिवादी ने उक्त भूखण्ड में सन् 2012 में मकान एंव दुकान का निर्माण करवा लिया। पंजीकृत विक्रय पंचायत से एनओसी लेकर विद्युत कनेक्शन करवा लिया। दुकान बनाने के बाद सुरेश कुमार शर्मा ने एक वर्ष तक परिवादी की पत्नी से दुकान किराए पर ली थी इसी प्रकार से वर्तमान सरपंच दिनेश कुमार जांगिड ने भी दुकान एक माह तक ऑफिस चलाने के लिए किराये पर ली थी।
सभी ने षड्यंत्र रचकर परिवादी के भूखंड पर बने मकान दुकान को छुपाकर संदीप अग्रवाल से दूसरे दस्तावेज बनाकर मानसिंह मीणा व फूलचंद के नाम विक्रय पत्र लिखवाकर री रजिस्ट्री बनवा ली। परिवादी को पता चलने पर इस्तगासे से मामला दर्ज करवाया हैं।
जिला बनने के बाद जमीन के दामों में हुई बढ़ोतरी, फर्जी दस्तावेज से करवाई री रजिस्ट्री
परिवादी ने बताया कि नीमकाथाना जिला घोषित हो जाने एंव भूदोली नीमकाथाना रोड को स्टेट हाईवे घोषित हो जाने से उक्त भूमि की कीमत बढ़ जाने से सभी ने अपराधिक षडयंत्र करके उक्त भूमि पर बने मकान दुकानों को छुपाकर संदीप अग्रवाल से दोबारा विक्रय पत्र लिखाकर री रजिस्ट्री बनवा ली।
वर्तमान सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी व पूर्व सरपंच पति सहित 3 अन्य खिलाफ हुआ मामला दर्ज
परिवादी ने संदीप अग्रवाल, पूर्व सरपंच पति सुरेश कुमार शर्मा, फूलचन्द यादव, पटवारी सुनील वर्मा, वर्तमान सरपंच दिनेश कुमार जांगिड, ग्राम विकास अधिकारी कैलाशचन्द सैनी, मानसिंह मीणा के खिलाफ सदर थाने में धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज करवाया हैं।
परिवादी व पत्नी को जान से मारने की धमकी दी
परिवादी संजय कुमार जांगिड़ ने बताया कि उक्त 7 लोग कब्जा हटाने की धमकी दे रहे हैं, वहीं एससी एसटी का मुकदमा दर्ज करने सहित जान से मारने की धमकी दी जा रही हैं। परिवादी ने बताया कि उक्त लोग पूर्व में भी एक जने के फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें