कौन है भजन लाल राजस्थान का नया मख्यमंत्री

 

कौन है भजन लाल राजस्थान का नया मख्यमंत्री 




Date 12/12/2023

By Kamran Akmal 

सांगानेर से विधायक भजन लाल शर्मा की संगठन में मजबूत पकड़ है। वे चार बार राजस्थान में प्रदेश महामंत्री चुने जा चुके हैं। वर्तमान में भी वह संगठन में सक्रिय है । 

2023 के चुनाव में भाजपा ने पहली बार उन्हें जयपुर की सांगानेर जैसी सुपर हॉट सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ने के लिए उतारा था। 

पहली बार ही वह MLA बने और अब विधायक दल की बैठक में उन्हें सीएम बना दिया गया। खास बात ये है कि इस सीट पर भजन लाल शर्मा को चुनाव लड़ाने के लिए BJP ने निवर्तमान विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काटा था। 

भजन लाल शर्मा लंबे समय तक संगठन में सक्रिय रहे, वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में भी सक्रिय रहे थे। वह लगातार लाइमलाइट से दूर रहकर संगठन में काम करते रहे।

2008 में वह निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे, लेकिन इस बार भाजपा ने खुद सांगानेर सीट खाली कराकर उन्हें चुनाव मैदान में उतारा। वह सबसे ज्यादा चर्चा में तब रहे थे तब एक सभा में वह पीएम मोदी के साथ गुफ्तगू करते नजर आए थे |

राजस्थान में सीएम फेस घोषित किए गए भजन लाल शर्मा भरतपुर के रहने वाले हैं। 56 वर्षीय भजन लाल के पिता का नाम किशन स्वरूप शर्मा हैं। उनका मतदाता पहचान पत्र उनके आवास भरतपुर में ही रजिस्टर्ड है। एडीआर की रिपोर्ट में उनका पेशा बिजनेस बनाया गया है। इसके अलावा उनकी पत्नी की आमदनी भी थोक व्यवसायी के तौर पर दर्शाई गई है।

भजन लाल शर्मा की शैक्षिक योग्यता की बात करें तो वह पोस्टग्रेजुएट हैं। उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है. भजन लाल शर्मा राजनीतिक विज्ञान से एमए हैं। उन्होंने 1993 में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था। वह भरतपुर रेलवे की कमेटी में सदस्य भी रहे हैं। 2021 में उन्हें मेंबर्स ऑफ द पैंसेंजर एमिनिटी कमेटी में शामिल किया गया था । 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मोरो पंचायत के रतनपुरा गांव के हर घर की बेटी दहशत में जब बाप बना हतियारा !!

चुनाव सुधारों की गाड़ी अपने निर्धारित समय से लेट चल रही है

रूप सिंह का लालसोट भाजपा प्रत्याशी के लिए जमीनी संघर्ष