झोटवाड़ा में राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का विरोध जोरों पर
राजपाल सिंह के समर्थन में नगाड़े बजाकर आम जनता और कार्यकर्ताओं ने किया टिकट पर पुनर्विचार का आग्रह
Date 19.10.2023
By Rahul manohar
झोटवाड़ा में राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का विरोध जोरों पर
जयपुर। झोटवाड़ा में राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की भाजपा उम्मीदवारी के विरोध ने जोर पकड़ रखा है।
गुरुवार को आम लोगों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शेखावत कॉलोनी, मीनावाला में नगाड़े बजाकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से झोटवाड़ा में टिकट पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया।
मोदी तुझसे वैर नहीं कर्नल तेरी खैर नहीं और 'राज्यवर्धन गो बैक' के नारे लगाते हुए सभा की। भाजपा कार्यकर्ता रामफूल मीना ने बताया कि राज्यवर्धन बतौर सांसद लोगों के बीच कभी नहीं दिखे। साढ़े नौ साल से जनता उन्हें ढूंढ रही है पर वे गायब रहे हैं।
ऐसी स्थिति में इन चुनावों में उन्होंने चुनाव लड़ा तो जनता उन्हें गायब कर देगी। भाजपा को राजपाल सिंह शेखावत को टिकट देने पर विचार करना चाहिए।
रामरतन ढाका ने कहा कि राजपाल सिंह ने दशकों की मेहनत से झोटवाड़ा क्षेत्र में भाजपा को स्थापित करने का महत्त्वपूर्ण काम किया है। ऐसे में उन्हें टिकट नहीं देने से आम जनता और कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है।
प्रदर्शन में लक्ष्मण सिंह नाथावत, दयानंद यादव, दुर्गालाल यादव, हेमंत सिंह राठौड़ और राजेंद्र मीणा सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें