भाजपा के अंदर विरोध की लहर : गौरव गोगोई
भाजपा के अंदर विरोध की लहर : गौरव गोगोई
Date 11.10.2023: 8.40 am
By Kamran Akmal
राजस्थान चुनाव पर हुई कांग्रेस की बैठक पर पार्टी सांसद गौरव गोगोई ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बैठक में राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, सी. पी. जोशी आदि लोग आए थे और सब से बात कर रहे हैं। भाजपा के अंदर ही इतनी विरोध की लहर है कि उनको अपने सांसदों को टिकट देनी पड़ रही है।
भाजपा में अच्छे उम्मीदवार नहीं जिसकी वजह से उन्हें सांसदों को उतारना पड़ रहा है। मुझे लगता है कि इस बार राजस्थान में परंपरा बदलेगी।
लोग अशोक गहलोत की सरकार से खुश हैं और चाहते हैं कि जो योजनाएं उन्होंने शुरू की वह बरकरार रहे।
सांसद गौरव गोगोई ने भाजपा पर निशाना साधा क्यूं की आपको पता होगा राजस्थान में भाजपा अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर चुकी है जिसमे 41 प्रत्याशियों का नाम शामिल है विधायक की चुनाव में 7 सांसद को उतारा गया है वहीं महिलाओं की बात करें तो सिर्फ 4 महिलाओं को जगह दिया गया है ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें