इसराइल और हमास के बीच जारी खूनी संघर्ष में रूस का बयान आया है

 इसराइल और हमास के बीच जारी खूनी संघर्ष में रूस का बयान आया है।

Date 10.10.2023 : 09:44

By Kamran Akmal 



रूस ने गज़ा और इसराइल में हो रही हिंसा की निंदा की है और कहा है कि इसे लेकर पश्चिमी देशों की प्रतिक्रिया विनाशकारी है।


रूस ने हमास की सीधे निंदा नहीं की है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़ रूस ने इसराइल और हमास संघर्ष में अमेरिका के अप्रोच पर आपत्ति जताई है। रूस ने कहा है कि अमेरिका की प्रतिक्रिया एक विनाशकारी तरीका है, वह एक स्वतंत्र फ़लस्तीनी राज्य की ज़रूरत को नजरअंदाज कर रहा है।

रूस के विदेश विदेश मंत्री क्या कहते हैं 

रूस के विदेश विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने हिंसा की निंदा की और कहा, ये पश्चिमी देशों कीअदूरदर्शिता है कि वह केवल इसराइल के ख़िलाफ़ हमलों की निंदा कर रहे हैं और उन्हें लगता है कि फ़लस्तीन की समस्या को हल किए बिना इसराइल की जीत हो सकती है खास कर अमेरिका की विनाशकारी नीति का ज़िक्र करना चाहूंगा कि वह अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थों के फ़ेमवर्क में रह कर हल तलाशने की कोशिशों को मुश्किल कर रहा है।

क्रेमलिन के प्रवक्ता क्या कहते हैं 

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने सोमवार को पत्रकारों से ब्रीफिंग के दौरान कहा, हमारा मानना है कि स्थिति का जल्द से जल्द शांतिपूर्ण समाधान होना चाहिए, क्योंकि हिंसा का ऐसा चक्र जारी रहने से संघर्ष और भी बढ़ सकता है।


और पढ़ें....

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मोरो पंचायत के रतनपुरा गांव के हर घर की बेटी दहशत में जब बाप बना हतियारा !!

चुनाव सुधारों की गाड़ी अपने निर्धारित समय से लेट चल रही है

रूप सिंह का लालसोट भाजपा प्रत्याशी के लिए जमीनी संघर्ष