छ: निर्दलीय प्रत्याशियों सहित दांतारामगढ़ में 15 ने नामांकन पत्र किए दाखिल

 छ: निर्दलीय प्रत्याशियों सहित दांतारामगढ़ में 15 ने नामांकन पत्र किए दाखिल

Date 06/11/2023 7:30 AM 
By Rahul manohar 



दांतारामगढ़ । विधानसभा चुनाव 2023 की नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है अब चुनाव को लेकर कोई भी प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल नहीं कर सकता।

सोमवार को चुनाव नामांकन के अंतिम दिन राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी, आम आदमी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी सहित 3 निर्दलीय प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया है।

रिटर्निंग अधिकारी व उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह भींचर ने बताया कि अब तक दांतारामगढ़ में विधायक पद के प्रत्याशी के तौर पर 15 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं।

जिसमें कांग्रेस से वीरेंद्र सिंह, बीजेपी से गजानंद कुमावत, जेजेपी से डॉ. रीटा सिंह, माकपा से कॉमरेड अमराराम, आरएलपी से महावीर प्रसाद, यूपीआई पार्टी से धीरेंद्र कुमार, आम आदमी पार्टी से बुद्धराम एवं प्रेम शंकर व बहुजन समाज पार्टी से सुभाष बलाई ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

 इसके साथ ही 6 निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया है जिसमें निर्दलीय प्रत्याशियों में संतोष कंवर, कमल कुमार राड़, महावीर कुमावत, विक्रम सिंह, बंसीलाल कटारिया एवं अशोक वर्मा ने निर्दलीय नामांकन पत्र दाखिल किया है।

अब निर्वाचन आयोग के आदेश के अनुसार 9 नवंबर को नामांकन पत्र वापस लिए जाएंगे।



और पढ़ें.....



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मोरो पंचायत के रतनपुरा गांव के हर घर की बेटी दहशत में जब बाप बना हतियारा !!

चुनाव सुधारों की गाड़ी अपने निर्धारित समय से लेट चल रही है

रूप सिंह का लालसोट भाजपा प्रत्याशी के लिए जमीनी संघर्ष