कांग्रेस से वीरेंद्र सिंह, जेजेपी से रीटा सिंह व निर्दलीय से सुनीता कंवर ने भरा पर्चा

 कांग्रेस से वीरेंद्र सिंह, जेजेपी से रीटा सिंह व निर्दलीय से सुनीता कंवर ने भरा पर्चा


Date 04/11/2023

by Rahul manohar 



दांतारामगढ़। शनिवार को दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस, जेजेपी व एक निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन किया। दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर विधायक वीरेंद्र सिंह ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है।

हालांकि कांग्रेस ने अभी तक वीरेंद्र सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया।

वीरेंद्र सिंह का कहना है कि उनके पास आलाकमान का मैसेज आ गया है जिसमें कहा गया है कि वह नामांकन दाखिल कर दें। जिसके बाद ही उन्होंने नामांकन किया।

नामांकन दाखिल करने से पहले विधायक वीरेंद्र सिंह ने खाटूश्याम मंदिर पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन किए और धोक लगाई। इसके साथ ही जनता जननायक पार्टी (JJP) से डॉ. रीटा सिंह ने भी नामांकन किया।

दोनों प्रत्याशी एक ही समय पर नामांकन करने के लिए दातारामगढ़ एसडीएम कार्यालय पहुंचे। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं की और से अपने प्रत्याशियों के लिए जोरदार नारेबाजी की गई। इसके साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सुनीता कंवर ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है।



और पढ़ें....

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मोरो पंचायत के रतनपुरा गांव के हर घर की बेटी दहशत में जब बाप बना हतियारा !!

चुनाव सुधारों की गाड़ी अपने निर्धारित समय से लेट चल रही है

रूप सिंह का लालसोट भाजपा प्रत्याशी के लिए जमीनी संघर्ष