कॉन्फ्रेंस में भाग लेने आ रहे हैं मोदी और शाह जयपुर में होगी बैठक ,3 दिन रुकेंगे

 कॉन्फ्रेंस में भाग लेने आ रहे हैं मोदी और शाह जयपुर में होगी बैठक ,3 दिन रुकेंगे 



Date 03/01/2024
By Kamran Akmal 

जयपुर। जयपुर में आयोजित होने वाली डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह तीन दिन रुकेंगे। 

क्या सुरक्षा के इंतजाम है ? 

यह कॉन्फ्रेंस पांच से सात जनवरी तक आरआईसी में होगी। मोदी का पांच जनवरी को छह बजे जयपुर पहुंचने का कार्यक्रम है।इस कॉन्फ्रेंस के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

खास मेहमानों की सुरक्षा के लिए बुलेटप्रुफ गाड़ियों का इंतजाम किया गया है। अब तक के कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कॉन्फ्रेंस में छह और सात जनवरी और गृह मंत्री अमित शाह पांच से सात जनवरी तक भाग लेंगे।

कहां ठहरेंगे मोदी और शाह

मोदी और शाह की यात्रा को लेकर एसपीजी के अधिकारी जयपुर जी में डेरा डाले हुए हैं। मोदी राजभवन में ठहरेंगे, जबकि लेकर एसपीजी के अधिकारी जयपुर जी में डेरा डाले हुए हैं। 

मोदी राजभवन में ठहरेंगे, जबकि शाह को सोडाला के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में ठहराया जाएगा। फिलहाल मोदी और अमित शाह के कार्यक्रम को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय स्तर पर है। सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी ना शामिल होंगे ।

कौन - कौन आ रहे हैं

तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस में 20 राज्यों के डीजी-आईजी री और आठ केन्द्र शासित प्रदेशों के आईजी शामिल होंगे। इनके साथ ही करीब 150 अन्य अधिकारी भी भाग लेंगे।

इन सभी अधिकारियों को विधानसभा के सामने विधायक आवासों में ठहराया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी पुलिस अफसरों के साथ अब तक दो बैठकें ले चुके हैं।

भाजपा सरकार में पहली कॉन्फ्रेंस

राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने के बाद यह पहली बड़ी कॉन्फ्रेंस है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे।

हालांकि इससे पहले 15 दिसम्बर को दोनों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथग्रहण समारोह में शामिल हो चुके हैं।

 प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की मौजूदगी में कॉन्फ्रेंस में देश में बेहतर पुलिसिंग पर चर्चा की जाएगी।



और पढ़ें........

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मोरो पंचायत के रतनपुरा गांव के हर घर की बेटी दहशत में जब बाप बना हतियारा !!

चुनाव सुधारों की गाड़ी अपने निर्धारित समय से लेट चल रही है

रूप सिंह का लालसोट भाजपा प्रत्याशी के लिए जमीनी संघर्ष