राज्यमंत्री बनने पर नांवा विधायक का किया भव्य स्वागत

 राज्यमंत्री बनने पर नांवा विधायक का किया भव्य स्वागत





Date 31/12/2023
By Nitesh Sharma



जयपुर। भजनलाल सरकार में राज्यमंत्री बनाए जाने पर नांवा विधायक विजय सिंह चौधरी का कार्यकर्ताओं ने जयपुर आवास पर गर्मजोशी से स्वागत किया और बधाई दी।

 सुबह से ही ढोल नगाड़े और फूल मालाओं के साथ कार्यकर्ताओं और भाजपा नेताओं की भीड़ उमड़ी रही। 

नांवा और कुचामन से भी बड़ी संख्या में लोग शुभकामनाएं देने पंहुचे।

राज्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपने के लिए चौधरी ने पार्टी नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया और आवास पर शुभकामनाएं प्रेषित करने आए सभी कार्यकर्ताओ को धन्यवाद ज्ञापित किया।

नागौर जिला परिषद सदस्य बाबूलाल कुमावत , चुन्नीलल माली, मारोठ मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राजेश गुर्जर, कैप्टन भंवर सिंह राठौर, भाजपा जिला महामंत्री कैलाश मेघवाल, प्रमोद आर्य सहित कई कार्यकर्ता और भाजपा नेता मौजूद रहें।



और पढ़ें...



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मोरो पंचायत के रतनपुरा गांव के हर घर की बेटी दहशत में जब बाप बना हतियारा !!

चुनाव सुधारों की गाड़ी अपने निर्धारित समय से लेट चल रही है

रूप सिंह का लालसोट भाजपा प्रत्याशी के लिए जमीनी संघर्ष