राम के रंग में रंगी छोटीकाशी जयपुर

राम के रंग में रंगी छोटीकाशी जयपुर

Date 23/01/2024
By Kamran Akmal 



भगवा पताकाओं से सजा शहर, हर ओर उमंग-जोश

जयपुर। अयोध्या में प्रभु राम विराज गए। उल्लास पूरे देश के साथ छोटीकाशी में छाया रहा। हर गली और चौराहा भगवामय हो गया। मंदिरों में आयोजनों की धूम रही।

राम मंदिर फूलों और गुब्बारों से सजे रहे। सुबह से देर शाम तक धार्मिक आयोजनों की धूम रही।

शास्त्रों में वर्णित है राम और कृष्ण में कोई भेद नहीं हैं। दोनों एक ही है। यह कथन सोमवार को आराध्य श्री गोविंददेवजी मंदिर में साकार होता दिखा।

राधे- राधे, जय श्री कृष्ण से गूंजायमान रहने वाला गोविंद देवजी का मंदिर सोमवार को राम लला की भक्ति में लीन रहा। पांच ब्राह्मणों ने संगीतमय अखंड रामचरितमानस का पाठ किए वहीं, 11 ब्राह्मण बटुकों ने वेद पाठ किया। इस मौके पर हवन किया गया।

दोपहर 12:30 बजे जब अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी उस समय मंदिर में राम दरबार की आरती की गई। पूरे मंदिर को बांदरवाल और फूलों से सजाकर विशेष रोशनी गई। शाम को संध्या झांकी में मंदिर परिसर में 3100 दीपक जलाए गए। रंगारंग आतिशबाजी भी की गई।

ठाकुर श्रीजी को नवीन पीत वस्त्र पोशाक धारण करवाकर विशेष अलंकार श्रृंगार किया गया।

फोटो अक्षयपात्र

कृष्ण-बलराम बने राम-लखन, थामे धनुष बाण: जगतपुरा के श्री कृष्ण बलराम मंदिर में ठाकुर जी का राम-लखन के रूप में श्रृंगार किया गया। दोनों को विशेष मुकुट धारण कराकर धनुष-बाण थमाए गए। पूरे मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया। यहां दस दिवसीय राम कथा का आयोजन चल रहा है। बड़ी संख्या में भक्तों ने राम भक्ति में डुबकी लगाई। भक्तों ने रामायण के 108 श्लोकों का एक साथ उच्चारण किया।

इसके बाद महाआरती की गई। शाम को हजारों की संख्या में दीप प्रज्जवलित किए गए तो दीपावली का दृश्य साकार हो उठा। मंदिर के अध्यक्ष अमितासन दास ने राम जन्मोत्सव पर बधाई देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

मंदिर श्री काले हनुमान जी

चांदी की टकसाल स्थित काले हनुमान जी महाराज मंदिर में महंत गोपाल दास महाराज के सानिध्य में सोमवार को विशेष झांकी दर्शन के साथ सामूहिक रूप से श्री सुंदर काण्ड के पाठ किए गए। श्री राम लला के नूतन बाल रूप विग्रह प्रतिष्ठा के अवसर पर मध्याह्न वेला में बारह बज कर बीस मिनट पर महाआरती दर्शन कराया गया। संध्या वेला में सात बजे सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

श्री सरस निकुंज, सुभाष चौक

 आचार्य पीठ श्री सरस निकुंज दरिबा पान सुभाष चौक में सोमवार को ठाकुर राधा सरस विहारी जू सरकार की पुष्प शृंगार झांकी दर्शन और महाआरती हुई। दोपहर कोघंटा, झालर, शंख बजाया गया। श्री शुक सम्प्रदाय पीठाधीश अलबेली माधुरी शरण महाराज के सान्निध्य में सुबह श्री ठाकुर जी सरकार की नित्य सेवा की गई।

श्री सरस परिकर के वैष्णव भक्तजनों ने सामूहिक रूप से बधाई गायन और आचार्य वाणीजी का सुमंगल पाठ किया। श्री ठाकुर जी सरकार की सेवा में मधुर मिष्ट व्यंजनों का भोग अर्पित किए गए।

घाट के बालाजी में राम लला का पंचामृत अभिषेक

जयपुर के कुलदेवता मंदिर श्री घाट के बालाजी प्रांगण में श्रीरामजन्मभूमि अयोध्या में भगवान श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर पर गलताजी ट्रस्ट के सचिव महंत स्वामी सुदर्शनाचार्य के सानिध्य में रामलला विग्रह और घाट के बालाजी का पंचामृत अभिषेक किया गया।

शाम को 2100 दीपकों से आरती कर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं सुंदरकांड पाठ किए गए।

दीप प्रज्वलन से सजा राजस्थान महाविद्यालय

वहीं राजस्थान महाविद्यालय की बात करें तो युवाओं में भी दिखी उत्साह भगवान श्री राम की प्राणप्रतिष्कठा के साथ कई जगह दीप से राजस्थान महाविद्यालय को सजाया गया कुछ फोटोज सामने आया है। 




 जैसा कि आप देख सकते हैं जिसमें ये लोग शामिल थे । गोविन्द शर्मा की अगवाई में अंशु शर्मा अजय मीणा दिलीप भाटी मंजीत वर्मा व अन्य छात्रों ने मनाया दीपोत्सव

और पढ़ें.....





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मोरो पंचायत के रतनपुरा गांव के हर घर की बेटी दहशत में जब बाप बना हतियारा !!

चुनाव सुधारों की गाड़ी अपने निर्धारित समय से लेट चल रही है

रूप सिंह का लालसोट भाजपा प्रत्याशी के लिए जमीनी संघर्ष