बिहार ट्रेन हादस, 75 से 80 :केद्रीय मंत्री की पब्लिक से अपील

 बिहार ट्रेन हादस, 4 की मौत :केद्रीय मंत्री की पब्लिक से अपील

BreakinNews: नितीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये मुआवजा देने का किया एलान; रेल हादसे में चार लोगों की हुई मौत





Date 11.10.2023
By Kamran Akmal 

बिहार: नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा, 'मुझे जैसे ही इसकी खबर मिली मैंने तुरंत रेल मंत्री, NDRF, SDRF, बिहार के मुख्य सचिव, जिलाधिकारी आदि अधिकारियों को सूचना दी। मैं लोगों से अपील करूंगा की वे बड़ी संख्या आएं और पीड़ित लोगों की मदद करें... इस घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है।

नितीश कुमार की कोई प्रतिक्रिया नहीं 

वहीं बिहार के मुख्यमंत्री की बात करें तो नीतीश कुमार की अब तक कोई भी न तो मीडिया से बात किए हैं और न ही कोई पोस्ट किया गया है 

तेजस्वी यादव क्या कहते है 

वहीं बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कहते हैं , बिहार पुलिस बल व SDRF को भी मौके पर भेजा है। हमारी प्राथमिकता अधिक-से-अधिक लोगों की जान को बचाना है। हमने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। बिहार सरकार तत्परता से ट्रेन हादसे के पीड़ितों और घायलों के बचाव, राहत एवं उपचार कार्यों में जुटी है।

बिहार के उप मुख्यमंत्री ने X पर लिखा


ये घटना कहां पर हुई है 


नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस (12506) रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई । इसकी सूचना प्राप्त होती ही पुलिस अधीक्षक बक्सर घटना स्थल पर त्वरित रूप से स्वयं उपस्थित होते हुए आपदा प्रबंधन की कमान संभाली। पुलिस अधीक्षक बसर के निर्देश पर पर जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल ने घटना स्थान पर पहुंचकर त्वरित रूप से मदद का कार्य प्रारंभ किया। पुलिस अधीक्षक, बक्सर ने तत्काल एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीम बुलायी । घटना स्थल पर अग्निशमन दल, आरपीएफ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, रेलवे कर्मी, रेलवे चिकित्सक एवम डिविजनल रेलवे पदाधिकारी तत्काल पहुंच चुके है। आपदा की इस घड़ी में स्थानीय जनता का पूरा सहयोग प्राप्त हुआ। साथ ही निजी हॉस्पिटल ने भी सहयोग किया। बक्सर सदर अस्पताल में 12, अनुमंडल अस्पताल डुमरांव में 2, रघुनाथपुर पीएससी में 33, आरा में 4, जगदीशपुर में 4, पटना में 23 लोगों का इलाज चल रहा है। 4 मृतक की पुष्टि की गई है जिनमें से दो महिला असम एवं एक पुरुष किशनगंज के है।

बक्सर पुलिस X पर लिखा

बिहार पुलिस ने की पुष्टि 

आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहें रहा है। 

इस दुर्घटना में 04 व्यक्तियों की मृत्यु की सूचना है जिसमें 02 महिला असम की तथा 01 पुरुष किशनगंज के रहने वाले हैं । करीब 75 से 80 व्यक्ति घायल हैं जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है ।  

बिहार पुलिस X पर लिखा



बिहार पुलिस ने हेल्प लाइन नंबर जारी किया है 

रघुनाथपुर ट्रेन हादसा के लिए जिला प्रशासन का हेल्पलाइन नंबर

+91 87094 88810

+91 84095 96216

+91 70044 18296

+91 94731 91872

+91 6207926833

आप सभी इसी नंबर से हेल्प लें। 

बिहार पुलिस X पे जारी की हेल्प लाइन




और पढ़ें.....


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मोरो पंचायत के रतनपुरा गांव के हर घर की बेटी दहशत में जब बाप बना हतियारा !!

चुनाव सुधारों की गाड़ी अपने निर्धारित समय से लेट चल रही है

रूप सिंह का लालसोट भाजपा प्रत्याशी के लिए जमीनी संघर्ष