जयपुर में आयकर विभाग के छापे, नोटों से भरी बोरियां बरामद
जयपुर में आयकर विभाग के छापे, नोटों से भरी बोरियां बरामद
अब तक 7 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश और 12 किलो से ज्यादा सोना बरामद
Date 10/11/2023 02: 45 PM
By Kamran Akmal
जयपुर। जयपुर में आयकर विभाग की एक टीम आज शुक्रवार को जयपुर के गणपति प्लाजा के निजी लॉकरों में करोड़ों का काला धन जमा होने के संदर्भ में जांच करने के लिए आयकर विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची।
आयकर विभाग की टीम फिलहाल प्लाजा में निजी लॉकरों पर छापेमारी कर रही है और पहले ही एक लॉकर से 7.5 लाख रुपये की नकदी जब्त कर चुकी है।
दूसरे लॉकर में नोटों से भरी बोरी मिली है, जिसकी गिनती चल रही है। आयकर टीम जल्द ही कुछ और लॉकर खोलेगी ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है ।
आगे बता दें ये करवाई बीजेपी नेता किरोड़ी लाल मीणा ने आरोप लगाया था कि पेपर लीक से कमाई गई काली कमाई जयपुर के गणपति प्लाजा के इन लॉकरों में रखी गई थी।
आयकर विभाग की टीम ने 17 अक्टूबर को तीन लॉकरों से लगभग 30 लाख रुपये बरामद किए थे।
वहीं मैं आपको ये भी बता दूं , 21 अक्टूबर को आयकर विभाग ने अन्य लॉकरों से लगभग 2.46 करोड़ रुपए बरामद किए थे।
लॉकरों से अब तक 7 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश और 12 किलो से ज्यादा सोना बरामद किया जा चुका है। बता दें कि, गणपति प्लाजा में करीब 1,100 लॉकर हैं।
मामला पेपर लीक का है । शिक्षक भर्ती का पेपर पिछले साल दिसंबर में लीक हो गया था, जिसके बाद इसे रद्द कर दिया गया था। पेपर लीक मामले में 37 अभ्यर्थियों समेत कुल 55 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें RPSC के सदस्य बाबूलाल कटारा को भी प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था।
जिसमें खुलासा हुआ कि बाबूलाल ने 60 लाख रुपये में पेपर लीक किया था। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (ASOG) ने उससे पूछताछ के बाद यह खुलासा किया। कटारा के ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और RPSC के सदस्य के भतीजे को भी गिरफ्तार कर लिया गया

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें