बच्चों ने राजनीतिक दलों के सामने रखे अपने सुझाव

बच्चों ने राजनीतिक दलों के सामने रखे अपने सुझाव



Date 18/11/2023 : 3:15 PM

By Kamran Akmal 

बच्चों ने कहा, सरकारी स्कूलों में भवन के साथ ही बिजली—पानी और पंखें की हो व्यवस्था
आज भी सरकारी स्कूलों में नहीं है मूलभूत सुविधाएं, पढ़ाई में हो रही परेशानी
राजनीतिक दलों तक पहुंचाया जाएगा 131 सूत्रीय मांग पत्र


जयपुर। फ्यूचर सोसाइटी और पिंकसिटी प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में विश्व बाल दिवस सप्ताह के तहत शनिवार को पिंकसिटी प्रेस क्लब में बच्चों ने अपनी मांगों को लेकर मीडिया के सामने सुझाव रखे। इसके तहत बच्चों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास, दिव्यांग बच्चों के लिए सुविधाएं, सुरक्षा, बच्चों के संरक्षण जैसे विषयों पर अपनी बात रखी। यह मांग पत्र "दशम" और “आरआईएचआर" की ओर से बच्चों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है।

डिजिटल बाल मेला की को-फाउंडर प्रिया शर्मा ने बताया कि बच्चों ने इस घोषणा पत्र में सरकारी विद्यालयों की स्थिति सुधारने, स्कूलों में बिजली—पानी और पंखे की सुविधा, शौचालय, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए पूर्ण पोषाहार, मिड—डे मिल के तहत पौष्टिक भोजन, प्रत्येक पंचायत को बाल हितैषी पंचायत के रूप में विकसित करने के साथ ही दिव्यांग बच्चों की सुविधाओं के लिए स्कूल, मंदिर में रैंप, सार्वजनिक पार्कों के विकास जैसी कुल 131 मांगें राजनीतिक दलों के सामने रखी है।

यह मांग पत्र सभी राजनीतिक दलों को भेजा जाएगा। हालांकि भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है, लेकिन फिर भी प्रदेश संकल्प पत्र समिति के संयोजक अर्जुनराम मेघवाल को विश्व बाल दिवस के मौके पर बच्चों की ओर से यह मांग पत्र सौंपा जाएगा। ताकि यदि भाजपा की सरकार बनें तो उनकी मांगों को पूरा किया जाए।

जवाहर कला केंद्र में होगी कई प्रतियोगिताएं, बच्चों को मिलेंगे उपहार

फ्यूचर सोसाइटी की उपाध्यक्ष रविता शर्मा में बताया कि डिजिटल बाल मेला की ओर से 20 नवम्बर यानी सोमवार को विश्व बाल दिवस के अवसर पर जवाहर कला केंद्र में ब्लू स्ट्रीट का आयोजन किया जा रहा हैं। इसमें जयपुर के विभिन्न सरकारी व निजी संस्थानों के बच्चे शामिल होंगे।

इस मौके पर बच्चों के लिए खेल, लाइव बैंड परफॉरमेंस, सिंगिंग, डांसिंग, मैजिक शो, फेस पेंटिंग, पेंटिंग प्रदर्शनी जैसी कई गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

बता दें कि डिजिटल बाल मेला ने बच्चों की मांगों को सरकार के सामने रखने के लिए वर्ष 2021 से “बच्चों की सरकार कैसी हो” अभियान चलाया था। जिसके तहत राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश विधानसभा में एतिहासिक बाल सत्र का आयोजन किया गया जा चुका है। इसी कड़ी में विश्व बाल दिवस के मौके पर बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

पिंक सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष राधा रमण शर्मा ने कहा कि राजस्थान की 43 फीसदी आबादी 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की है, लिहाजा बच्चों की मांगो पर गौर करना जरुरी है।

इस अवसर पर मौजूद विजय गोयल ने बताया कि 200 से ज्यादा संस्थाओं द्वारा किए गए प्रयासों के बाद ये मांग पत्र तैयार किया गया है। इस दौरान पिंक सिटी प्रेस क्लब के महासचिव- रामेंद्र सोलंकी, कोषाध्यक्ष- राहुल गौतम, आर.आई.एच.आर. से युतिका, उन्नति और दशम से दलचंद्र, सुमन भज मौजूद रहे।


और पढ़ें....

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मोरो पंचायत के रतनपुरा गांव के हर घर की बेटी दहशत में जब बाप बना हतियारा !!

चुनाव सुधारों की गाड़ी अपने निर्धारित समय से लेट चल रही है

रूप सिंह का लालसोट भाजपा प्रत्याशी के लिए जमीनी संघर्ष