बिलकिस बानो के घर के बाहर आतिशबाज़ी-देखें वीडियो
बिलकिस बानो के घर के बाहर आतिशबाज़ी-देखें वीडियो
दिल्ली। बिलकिस बानो से गैंगरेप मामले में सोमवार को आए सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद गुजरात स्थित उनके घर के बाहर आतिशबाज़ी हुई। गुजरात के देवगढ़ बारिया में बिलकिस बानो का घर है।
जैसे की आप ANI के ट्वीट पर देख सकते हैं ।
गुजरात दंगों के दौरान बिलकिस बानो से गैंगरेप और उनके परिजन की हत्या के 11 दोषियों की रिहाई के फ़ैसले को आज सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया।
15 अगस्त, 2022 को गुजरात सरकार ने 11 दोषियों की सज़ा कम करते हुए उन्हें रिहा करने का फ़ैसला किया था।
सभी दोषी गोधरा उपकारा में अपनी सज़ा काट रहे थे। इस मामले में सभी दोषियों को उम्रक़ैद की सज़ा सुनाई गई थी।
गुजरात सरकार ने स्पष्ट किया कि उनकी ये रिहाई दोषियों की सज़ा कम करने की राज्य सरकार की नीति के तहत हुई थी।
बिलकीस बनो क्या कहती है
सुप्रीम कोर्ट के आए फ़ैसले के बाद बिलकिस बानो ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है।
बिलकिस बानो ने अपने वकील के ज़रिए एक बयान जारी किया है।अपने बयान में वो लिखती हैं।
बिलकीस बनो कहती है सही मायनों में मेरे लिए नया साल आज है। मैं सुकून के आँसू रो रही हूँ. डेढ़ साल में मैं पहली बार मुस्कुरा रही हूँ। ऐसा लगता है कि मेरी छाती से पहाड़ जैसा कोई पत्थर उठ गया है और मैं एक बार फिर सांस ले सकती हूँ।
आगे लिखती हैं
ये होता है न्याय। मैं सर्वोच्च न्यायालय का धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने मुझे, मेरे बच्चों और सारी महिलाओं को समान न्याय की आशा दी।
वहीं याक़ूब बिलकिस बानों के पति ने बीबीसी के बातचीत में कहा है कि वो और उनका परिवार सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले और बिलकिस को मिले इंसाफ़ से खुश हैं।
याक़ूब ने कहा कि
हमें देश की न्याय व्यवस्था पर भरोसा था और आज सुप्रीम कोर्ट ने हमारा भरोसा कायम रखा। भारत के उच्च्या न्यालय सुप्रीम कोर्ट का बहुत शुक्रिया।
सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो के साथ रेप और उनके परिवार वालों की हत्या के 11 दोषियों की सज़ा में छूट देकर रिहा करने के फ़ैसले को रद्द कर दिया है।
कोर्ट ने कहा कि इस मामले में फ़ैसला लेने का अधिकार गुजरात कोर्ट की जगह महाराष्ट्र सरकार का होना चाहिए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें