श्याम फाल्गुन लक्खी मेल विशेष: नीले रंग के विशेष फूलों से सजे बाबा, रंग रंगीले निशान और सतरंगी पोशाकों में श्याम भक्तों की टोलियां पहुंच रही खाटूश्याम जी

 श्याम फाल्गुन लक्खी मेल विशेष: नीले रंग के विशेष फूलों से सजे बाबा, रंग रंगीले निशान और सतरंगी पोशाकों में श्याम भक्तों की टोलियां पहुंच रही खाटूश्याम जी


Date 18/03/2024

By Kamran Akmal 

सीकर। खाटूश्याम जी में लखदातार के जयकारों के साथ पदयात्रियों और श्रद्धालुओं की भीड़ दिनों दिन परवान चढ़ती जा रही है। दूर दूर से हाथ में निशान लिए भक्तों की कतारें श्याम धणी के दरबार की ओर लगातार बढ़ती चली जा रही है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी देश- विदेश से श्याम भक्त बड़ी संख्या में नीले के असवार को रिझाने अपने मन की मुराद पूरी करवाने के लिए श्याम की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आ रहे है। 


रींगस से खाटू के रास्ते पर जहां तक नजर जाती है वहीं तक श्याम के रंग रंगीले निशान और सतरंगी पोशाकों में श्याम भक्तों की टोलियां नाचते गाते धूम मचाते नजर आ रही है। बाबा श्याम के भक्ति झांकियां सजाते हुए रींगस हाईवे से खाटू श्याम जी की ओर आगे बढ़ रहे हैं। 

मेले में आने वाले श्याम भक्तों की सुविधा को देखते हुए श्री श्याम मंदिर कमेटी ने मंदिर को 24 घंटे खोल रखा है. कमेटी अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि 14 मार्च से मेले के समापन तक बाबा का दरबार अनवरत खुला रहेगा, जिससे श्याम भक्तों को शीघ्रता और सुगमता से दर्शन हो सकें। 


आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की सप्तमी है ऐसे में बाबा का विशेष लक्ष्य श्रृंगार किया गया है। आज बाबा शाम को दिल्ली और कोलकाता से लाए हुए नीले रंग के विशेष खुशबूदार फूलों से सजाया गया है इसके अलावा नारंगी रंग के फूलों से बनी विशेष प्रकार की माला बाबा शाम को पहनाई गई है। आज का श्रृंगार इतना मनमोहक है कि हर भक्त बाबा की ओर आकर्षित हो रहा है और उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों लाइनों में लगा हुआ है। 


श्री श्याम मंदिर कमेटी ने मंदिर को सजाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मंदिर की दीवारों पर कृष्ण की झाकिया, मेरा सर्वेश्वर मेरा श्याम, जय श्री श्याम, तीन बांण, शिवलिंग, श्री राधे सहित, वैष्णों देवी, नो देवियों की झाकियां सहित अनेक देवी देवताओं की झांकियों ने दरबार की शोभा में और चार चांद लगा दिए है। श्याम दरबार में दर्शन को आ रहा हर श्रद्धालु श्रंगार की प्रशंसा कर रहा है। 


श्याम भक्तों के लिए बाबा श्याम का मेला किसी त्योंहार से कम नहीं है कोलकाता, मुम्बई, दिल्ली, जयपुर, बंगलौर, अहमदाबाद, आसाम, बिहार, पंजाब, हरियाणा सहित देश के कोने कोने से आने वाले श्याम भक्तों को श्याम फाल्गुन मेले का बेसब्री से इंतजार रहता है। इसके चलते वे कई माह पहले ही खाटू आने की तैयारियां शुरू कर देते है। एक ही शहर में रहकर पूरे वर्षभर आपस नहीं मिलने वाले सभी लोग श्याम मेले में अवश्य मिलते हैं. ये ही उनके लिए सबसे बड़ा पर्व रहता है।


और पढ़ें....

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मोरो पंचायत के रतनपुरा गांव के हर घर की बेटी दहशत में जब बाप बना हतियारा !!

चुनाव सुधारों की गाड़ी अपने निर्धारित समय से लेट चल रही है

रूप सिंह का लालसोट भाजपा प्रत्याशी के लिए जमीनी संघर्ष